मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है ‘नादिया’। लेकिन यह कोई नया चेहरा नहीं, बल्कि बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नया अवतार है। कियारा ने अपनी एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस के बीच हलचल मचा दी है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा , “Leaving a little chaos wherever she goes N A D I A” बस कुछ शब्दों के इस कैप्शन ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। आखिर कौन है नादिया? उसका अंदाज इतना अलग क्यों है? और क्या सच में कियारा अपनी अब तक की इमेज से हटकर कुछ नया करने जा रही हैं? इन सवालों के जवाब जानने के लिए फैंस अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का इंतजार कर रहे हैं।
कियारा आडवाणी का नया अवतार, जो फिल्म रिलीज से पहले मचा रहा धमाल
कियारा आडवाणी को अब तक फैंस ने कई अलग-अलग किरदारों में देखा है। कभी रोमांटिक रोल में, कभी इमोशनल किरदारों में तो कभी दमदार परफॉर्मेंस के साथ। लेकिन टॉक्सिक में उनका किरदार नादिया काफी अलग और रहस्यमयी बताया जा रहा है। कियारा का यह पोस्ट भी इसी ओर इशारा करता है कि नादिया एक ऐसी लड़की है, जिसकी एंट्री कहानी में सिर्फ खूबसूरती नहीं बल्कि कुछ “chaos” भी लेकर आएगी। उनके लुक, एक्सप्रेशन और पोस्टर झलकियों ने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
यश के साथ पहली बार दिखेगी कियारा की जोड़ी
टॉक्सिक फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें कियारा आडवाणी पहली बार साउथ सुपरस्टार यश के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म में यश एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देने वाले हैं।यश की पिछली फिल्म KGF के बाद उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में बढ़ी है। ऐसे में अब फैंस की नजर उनकी इस नई फिल्म पर टिकी हुई है। वहीं कियारा और यश की फ्रेश जोड़ी को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। टॉक्सिक सिर्फ एक आम एक्शन फिल्म नहीं बताई जा रही है। फिल्म का टाइटल ही दर्शकों को एक अलग और रहस्यमयी दुनिया की झलक देता है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का मिक्स देखने को मिलने वाला है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं, जो अपनी अलग तरह की कहानी कहने के लिए जानी जाती हैं। मेकर्स ने फिल्म को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं रखी है, लेकिन फिल्म के टीज़र ने ही सोशल मीडिया पर इतनी पॉपुलेरिटी हासिल कर ली, जिससे इसका रहस्य और बढ़ गया है।
नादिया को लेकर फैंस क्यों हैं एक्साइटेड?
कियारा के इस छोटे से मूवी कैरेक्टर पोस्ट ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि नादिया फिल्म में कैसी होगी क्या वह एक मजबूत और बेबाक किरदार होगी? क्या वह कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगी? यही सस्पेंस टॉक्सिक को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है। आज के समय में जब दर्शक नए और अलग किरदार देखना चाहते हैं, ऐसे में कियारा का यह नया रूप काफी आकर्षक लग रहा है। कियारा आडवाणी का नादिया वाला अंदाज अभी से चर्चा में आ गया है। उनका “Leaving a little chaos wherever she goes” वाला कैप्शन सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि उनके किरदार की एक छोटी सी झलक लग रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टॉक्सिक में नादिया किस तरह की कहानी लेकर आती है और क्या कियारा का यह नया अवतार दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पाएगा।



