Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest Newsकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, शनिवार को 4 लाख...

काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, शनिवार को 4 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन, आज भी भारी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

शीतकालीन छुट्टियों और नए साल के चलते काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा है. शनिवार रात तक 4 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए. बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर झांकी दर्शन कराए जा रहे हैं।

शीतकालीन छुट्टियों और अंग्रेजी नववर्ष के मद्देनजर वाराणसी स्थित बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. एक प्रशासनिक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

शनिवार रात तक 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मंदिर प्रशासन के अनुसार शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी. शनिवार रात तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन किए. धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यापक स्तर पर अवरोध लगाए गए हैं. श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर झांकी दर्शन कराए जा रहे हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

दर्शनों के लिए आज भी श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) शंभू शरण ने बताया कि बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या शनिवार से ही लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि शनिवार को 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और रविवार सुबह भी दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं.

उन्होंने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ धाम में अवरोध लगाए गए हैं. मंदिर में प्रवेश करने वाले सभी श्रद्धालु अवरोधकों के भीतर से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन कर रहे हैं. फिलहाल श्रद्धालुओं को केवल झांकी दर्शन ही कराया जा रहा है. महाकुंभ और सावन माह के दौरान लागू की जाने वाली व्यवस्थाओं को ही वर्तमान में लागू किया गया है.

प्रोटोकॉल दर्शन और स्पर्श दर्शन पर रोक

एसडीएम ने यह भी बताया कि शीतकालीन छुट्टियों और अंग्रेजी नववर्ष के कारण श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए 24 दिसंबर से ही प्रोटोकॉल दर्शन और स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है, जो अब भी जारी है. मंदिर में श्रद्धालुओं को कतार में लगाकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के झांकी दर्शन कराए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Khaleda Zia Health: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक, आधी रात अस्पताल पहुंचे बेटे तारिक, डॉक्टरों ने कही ये बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular