Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsAravalli hills: अरावली मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार...

Aravalli hills: अरावली मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को होगी सुनवाई

Aravalli hills: अरावली पहाड़ियों की परिभाषा को लेकर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और सोमवार को सुनवाई तय की है. प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई करेगी.

Aravalli hills Controversy: अरावली पहाड़ियों की परिभाषा को लेकर उठे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लिया है और वह सोमवार को मामले की सुनवाई करेगा. प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी जिसमें न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायामूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह शामिल हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कही थी ये बात

सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को अरावली पहाड़ियों और पर्वतमालाओं की एक समान परिभाषा को स्वीकार करते हुए, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में फैले अरावली क्षेत्रों में विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने तक नए खनन पट्टों के आवंटन पर रोक लगा दी थी.

अदालत ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की एक समिति की सिफारिशों को स्वीकार किया था. समिति के अनुसार, ‘अरावली पहाड़ी’ को उन चिह्नित अरावली जिलों में मौजूद किसी भी भू-आकृति के रूप में परिभाषित किया जाएगा, जिसकी ऊंचाई स्थानीय निचले बिंदु से 100 मीटर या उससे अधिक हो. वहीं, अरावली पर्वतमाला एक-दूसरे से 500 मीटर के भीतर दो या अधिक ऐसी पहाड़ियों का समूह होगा.

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, शनिवार को 4 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन, आज भी भारी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image