Wednesday, October 28, 2026
HomeLatest NewsChhattisgarh Encounter : नारायणपुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ ,8...

Chhattisgarh Encounter : नारायणपुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ ,8 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए. इस घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया और 2 अन्य घायल हैं.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में स्थित कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था.उन्होंने बताया कि अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर- दन्तेवाड़ा जिले का डीआरजी, विशेष कार्य बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 53वीं वाहिनी का बल शामिल है.

8 नक्सलियों को मार गिराया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है.उन्होंने बताया कि इस घटना में सुरक्षाबल का 1 जवान शहीद हुआ है और 2 अन्य जवान घायल हैं. घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

पिछले 2 दिनों से रुक-रुककर हुई गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 2 दिनों में भी क्षेत्र में कई बार रुक-रुककर गोलीबारी हुई है.क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है. इससे पहले शुक्रवार को कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 2 जवान घायल हो गए थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image