Saturday, October 31, 2026
HomeBiharBihar Terrorist: बिहार में घुसे जैश ए मोहम्मद के 3 आतंकी, पुलिस...

Bihar Terrorist: बिहार में घुसे जैश ए मोहम्मद के 3 आतंकी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट, तस्वीरें भी जारी

Bihar Terrorist News: बिहार पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। इनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मो. उस्मान बताए गए हैं।

Bihar Terrorist News: बिहार में नेपाल के रास्ते 3 आतंकी घुस गए हैं. जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर चुके हैं. इनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मो उस्मान हैं. और ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.

आतंकियों के नाम और तस्वीरें जारी

पुलिस ने तीनों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक की हैं. जिसके अनुसार हसनैन अली जो कि पाकिस्तान के रावलपिंडी का रहने वाला है. वहीं दूसरे आतंकी का नाम आदिल हुसैन है जो उमरकोट का रहने वाला है. तीसरा आतंकी जिसका नाम मों. उस्मान है जो बहावलपुर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचे थे और कुछ ही दिनों पहले नेपाल सीमा पर कर बिहार में दाखिल हुए.

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

आतंकियों की घुसपैठ की खबर के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. वहीं PHQ ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है. खास तौर पर नेपाल से सटे बिहार के सीमावर्ती जिले सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है. भागलपुर और अन्य जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि या किसी भी जानकारी को तुरंत स्थानीय थाने या पुलिस हेल्पलाइन को सूचित करें.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi In Bihar: ‘हमने BJP और चुनाव आयोग का पर्दाफाश किया’, सीतामढ़ी में राहुल गांधी बोले- बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image