Thursday, November 5, 2026
HomeBiharRahul Gandhi In Bihar: 'हमने BJP और चुनाव आयोग का पर्दाफाश किया',...

Rahul Gandhi In Bihar: ‘हमने BJP और चुनाव आयोग का पर्दाफाश किया’, सीतामढ़ी में राहुल गांधी बोले- बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी ने सीतामढ़ी में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान आरोप लगाया कि बिहार की मतदाता सूची से 65 लाख गरीब और सामाजिक रूप से कमजोर लोगों के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के लोग अपना अधिकार नहीं छिनने देंगे।

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि बिहार की मतदाता सूचियों से 65 लाख गरीब और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं. ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत सीतामढ़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के लोग बीजेपी और चुनाव आयोग को अपने वोट का अधिकार छीनने की इजाजत नहीं देंगे.

वोट चोरी के बारे में और सबूत पेश करेंगे: राहुल गांधी

उन्होंने कहा, ‘हमने भाजपा और चुनाव आयोग का पर्दाफाश कर दिया है, जो वोट चुराने में लिप्त थे. उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में ऐसा किया। अब वे इसे बिहार में दोहराना चाहते हैं, जो हम उन्हें नहीं करने देंगे. राहुल ने दावा किया कि आने वाले महीनों में वह ‘‘वोट चोरी’’ के बारे में और सबूत पेश करेंगे.

रैली से पहले जानकी मंदिर में किए दर्शन

रैली से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इलाके के प्रसिद्ध जानकी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहे. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं.

ये भी पढ़ें: Ban On Begging: देश के इस राज्य में भीख मांगने पर लगेगा प्रतिबंध, विधानसभा में विधेयक पास

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image