Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessZomato ने चुनिंदा शहरों में बढ़ा दी प्लेटफॉर्म फीस,जानें अब प्रति ऑर्डर...

Zomato ने चुनिंदा शहरों में बढ़ा दी प्लेटफॉर्म फीस,जानें अब प्रति ऑर्डर देने होंगे कितने रुपए

नई दिल्ली, खानपान उत्पादों की ऑनलाइन आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में प्रत्येक ऑर्डर पर लिए जाने वाले शुल्क को 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया है.हालांकि, जोमैटो के प्रतिद्वंद्वी मंच स्विगी ने 1 दिन पहले अपने शुल्क में की गई बढ़ोतरी सोमवार को वापस ले ली. इसके ऐप पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक,अब स्विगी एक ऑर्डर पर पहले की ही तरह 5 रुपये का शुल्क ले रही है.

पिछले साल ही लगाया था ऑर्डर पर शुल्क

इस बढ़ोतरी की वजह के बारे में संपर्क किए जाने पर जोमैटो और स्विगी दोनों ने ही कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया.दोनों ही ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनियों ने पिछले साल पहली बार अपने मंच के जरिये दिए जाने वाले ऑर्डर पर शुल्क लगाया था.शुरुआत में यह शुल्क 2 रुपये प्रति ऑर्डर था जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया गया.

जानकारों का कहना है कि जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियां प्लेटफॉर्म शुल्क लगाकर लाभ कमाने की अपनी क्षमता बढ़ाना चाहती हैं.इस खंड में इन दोनों कंपनियों का ही दबदबा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image