Monday, May 25, 2026
HomeCrime Newsयुवक ने 4 लोगों पर किया हमला, 1 की मौत

युवक ने 4 लोगों पर किया हमला, 1 की मौत

नागौर। राजस्थान के डीडवाना कुचामन जिले के मकराना थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कथित मानसिक रूप से कमजोर युवक ने धारदार हथियार से 4 लोगों पर हमला कर दिया, जिससे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गये।

मकराना पुलिस थाना के थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मकराना पुलिया फाटक के पास मानसिक रूप से कमजोर मोहम्मद आमीन (40) ने धारदार हथियार से 4 राहगीरों पर हमला कर दिया जिससे अब्दुल जब्बार (75) की मौत हो गई जबकि हाजी हयात गैसावत (75), सुभाष सेन (54) और हजारीलाल (50) घायल हो गये। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर है। उसे बाद में पकड़ लिया गया है।

सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular