Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentWorld Governments Summit 2024 में दिखा शाहरुख का बेबाक अंदाज, बताया क्या...

World Governments Summit 2024 में दिखा शाहरुख का बेबाक अंदाज, बताया क्या है उनका सपना

बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान आज 14 फरवरी को दुबई में हो रही वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 के 11वें एडिशन में हिस्सा ले रहे हैं. इस बड़े इवेंट में शाहरुख खान ‘द मेकिंग ऑफ ए स्टार’ पर चर्चा करने के लिए यहां पहुंचे थे. दुबई में चल रहे ग्लोबल इवेंट में शाहरुख खान ने बेबाकी के साथ बातें की. समिट में एक खास बातचीत का हिस्सा बने शाहरुख को इंट्रोड्यूस करते हुए, इस बातचीत के होस्ट ने उन्हें ‘लेजेंड’ बताया लेकिन शाहरुख ने बड़े मजेदार अंदाज में कहा, ‘आप बहुत स्वीट हैं, लेकिन मैं लेजेंड नहीं हूं… आई एम बॉन्ड. जेम्स बॉन्ड’

वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में स्टेज पर ब्लैक सूट में बैठे शाहरुख से होस्ट ने पूछा कि क्या वो पॉपुलर हॉलीवुड स्पाई हीरो ‘जेम्स बॉन्ड’ का रोल करना चाहेंगे ? इस सवाल का जवाब शाहरुख ने अपने अलग अंदाज़ में दिया । शाहरुख ने कहा, ‘मैं बॉन्ड बनना तो चाहता हूं, लेकिन मैं उसके लिए बहुत छोटा हूं ।” उनका जवाब सुनकर इवेंट में मौजूद लोग खूब हंसे । लेकिन इसके बाद जब शाहरुख से पूछा गया, कि “बॉन्ड फिल्मों में विलेन बनने के बारे में उनका क्या ख्याल है ?” तो शाहरुख ने कहा, “हां. इसके लिए मैं पर्याप्त ब्राउन हूं ।” हॉलीवुड फिल्मों में एशियन और ‘ब्राउन’ लोगों को विलेन्स के रोल में कास्ट किए जाने को लेकर शाहरुख ने ये बेहतरीन तंज किया, जिस पर जनता हंसी भी और तालियां भी बजाई ।

शाहरुख को नहीं है पैसे की जरूरत?

फिल्में हिट-फ्लॉप होने की बात पर जब होस्ट ने शाहरुख से कहा, ‘मैं ईमानदारी से कहता हूं, आपको पैसे की जरूरत ही नहीं है.’ शाहरुख ने तुरंत कहा, ‘नहीं, मुझे पैसे की जरूरत है. ये बाथ ऑयल्स बहुत महंगे आते हैं!’

शाहरुख को पसंद है दुबई में समय बिताना

शाहरुख ने खुलासा किया कि उन्हें दुबई में समय बिताना अच्छा लगता है. उन्होंने कहा,”मैं यहां बहुत समय बिताता हूं. मेरे पास एक खूबसूरत घर है जो नखील ने मुझे दिया है. और यह दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में से एक है क्योंकि कोई भी मुझे परेशान नहीं करता. और महामहिम प्रधानमंत्री जी ने भी मुझे अभी बताया कि वे इसके बगल में ही रहते हैं. तो अगली नए साल की पार्टी उनके साथ है. वह एक अच्छा पड़ोसी है, लेकिन यह वास्तव में अच्छा है. मैं वास्तव में दुबई में रहने का आनंद लेता हूं. मुझे सच में यहां रहना बहुत पसंद है.”

हॉलीवुड में काम क्यों नहीं करते शाहरुख?

किसी ने कभी मुझे ऐसा कोई क्रॉसओवर काम नहीं ऑफर किया जो बहुत दमदार हो. मैं अभी यही सीख रहा हूं कि मैं अपनी ऑडियंस के सामने कैसे डिलीवर करूं जो मुझे प्यार करती है. तो आगे कैसे अपना काम फैलाने लग जाऊं. मुझे हॉलीवुड या इंग्लैंड में कोई ऐसी दमदार फिल्म ऑफर ही नहीं हुई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image