Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsDelhi Coldest Day: दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा पिछले 3 साल का...

Delhi Coldest Day: दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा पिछले 3 साल का रिकॉर्ड, आज रही जनवरी की सबसे ठंडी सुबह

Delhi Coldest Day: दिल्ली में मंगलवार को तापमान गिरकर 3°C पहुंच गया, जो जनवरी की पिछले 3 वर्षों में सबसे ठंडी सुबह रही। IMD के अनुसार, इससे पहले 2023 में 1.4°C दर्ज हुआ था।

Delhi Coldest Day: राजधानी दिल्ली में मंगलवार यानि आज की सुबह की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ हुई और तापमान गिरकर मात्र 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह पिछले 3 वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इससे पहले वर्ष 2023 में 16 जनवरी को तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की प्रमुख वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है. पालम में 4 डिग्री सेल्सियस, जबकि रोधी रोड केंद्र पर 3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. रिज स्टेशन में यह 4.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.7 डिग्री कम) और आयानगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.9 डिग्री कम) दर्ज किया गया.

दिल्ली में कोल्ड वेव की स्थिति

मौसम विभाग ने बताया कि जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री नीचे चला जाता है, तो शीतलहर घोषित की जाती है। इस आधार पर दिल्ली में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही, और बुधवार को भी इसी तरह की परिस्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है. राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर हुई खराब

कड़ाके की ठंड के साथ दिल्ली को प्रदूषण का दोहरा खतरा भी झेलना पड़ रहा हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 337 पहुंच गया, जो ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के मुताबिक, 29 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि एक केंद्र में यह ‘गंभीर’ और 9 केंद्रों पर ‘खराब’ श्रेणी में रही. आनंद विहार में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई. यहां AQI 411 रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.

ये भी पढ़ें: Road Accident: रतलाम के पास दर्दनाक हादसा, टाइल्स से भरा ट्रक पिकअप पर पलटा, 3 लोगों की मौत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image