Tuesday, April 28, 2026
HomeLatest NewsWI VS PAK: वेस्टइंडीज की टीम पहुंची इस्लामाबाद, पाकिस्तान में 18 साल...

WI VS PAK: वेस्टइंडीज की टीम पहुंची इस्लामाबाद, पाकिस्तान में 18 साल बाद खेलेगी टेस्ट सीरीज

कराची। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 18 साल में पाकिस्तान में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला के लिए सोमवार को इस्लामाबाद पहुंची. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. टीम ने हालांकि इस बीच 2 बार सफेद गेंद की श्रृंखलाओं के लिए पाकिस्तान का दौरा किया है.

क्या रहेगा मैच का शेड्यूल ?

मेहमान टीम 17 जनवरी से मुल्तान में खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट से पहले इस्लामाबाद में 10 जनवरी से पाकिस्तान शाहीन्स (पाकिस्तान की ए टीम) के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. इस श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 25 जनवरी से इसी स्थल पर खेला जाएगा. यह ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के वर्तमान चक्र में दोनों टीमों की आखिरी श्रृंखला होगी. दोनों टीमें अंक तालिका के निचले हिस्से में है.

वेस्टइंडीज टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), एलिक एथानाजे, कीसे कार्टी, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, टेविन इमलाच, अमीर जांगू, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, जेडन सील्स, केविन सिंक्लेयर और जोमेल वारिकन.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular