Thursday, May 14, 2026
HomeIndiaपश्चिम बंगाल में अब 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने सभी...

पश्चिम बंगाल में अब ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को जारी किया आदेश

Vande Mataram Mandatory in West Bengal Schools: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है। पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी सरकारी व निजी स्कूलों को इसका पालन सुनिश्चित करना होगा।

Vande Mataram Mandatory in West Bengal Schools: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है. पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कक्षाएं शुरू होने से पहले सभी छात्रों द्वारा ‘वंदे मातरम’ गाया जाना सुनिश्चित किया जाए.

तत्काल प्रभाव से लागू होगा निर्देश

शिक्षा विभाग ने इस निर्देश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं. राज्यभर के सरकारी और निजी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं. नोटिस में साफ कहा गया है कि सुबह की असेंबली के दौरान छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए.

नए आदेश को लेकर स्कूलों में असमंजस

नए आदेश के बाद कई स्कूलों के प्रमुखों और प्रबंधनों के बीच असमंजस की स्थिति है. इसकी वजह पिछली सरकार का वह निर्देश बताया जा रहा है, जिसमें राज्य गीत ‘बांग्लार माटी, बांग्लार जोल’ को सुबह की सभा में गाना अनिवार्य किया गया था. अब कई स्कूलों के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि राष्ट्रगान, राज्य गीत और ‘वंदे मातरम’ तीनों को असेंबली में किस तरह शामिल किया जाए.

क्लास टाइमिंग पर असर की चिंता

कुछ स्कूल प्रमुखों ने चिंता जताई है कि प्रार्थना सभा का समय बढ़ने से कक्षाओं की शुरुआत में देरी हो सकती है. उनका कहना है कि राष्ट्रगान को हटाया नहीं जा सकता और राज्य गीत पहले से शामिल है, ऐसे में नए नियम से अतिरिक्त समय लगेगा. शिक्षा जगत से जुड़े कुछ लोगों का मानना है कि स्कूलों को इस व्यवस्था के लिए नया टाइम मैनेजमेंट करना पड़ेगा ताकि पढ़ाई का समय प्रभावित न हो.

ये भी पढ़ें: NEET-UG पेपर लीक का राजस्थान कनेक्शन! आखिर सीकर के छात्रों तक कैसे पहुंचा पेपर?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular