Kerala New Chief Minister: केरल विधान सभा चुनाव के नतीजों के बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने वीडी सतीशन को केरल का सीएम बनाने का फैसला किया गया है. केरल के सीएम की रेस में वीडी सतीशन और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच कड़ा मुकाबला था. इसी वजह से मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए तिरुअनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक बैठकों का लंबा दौर चला उसके बाद यह फैसला लिया गया.
कांग्रेस ने किया औपचारिक ऐलान
कांग्रेस ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से वीडी सतीशन के नाम की घोषणा की. पार्टी की ओर से कहा गया कि यह फैसला नवनिर्वाचित विधायकों और गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद लिया गया है.
#WATCH तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में अपने नाम की घोषणा के बाद वीडी सतीसन कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/vVfVCWuscj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
वीडी सतीशन को क्यों चुना गया ?
दरअसल, वीडी सतीशन को पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कैडर का जबरदस्त समर्थन मिला हुआ था. उनके समर्थन में कई जगह प्रदर्शन हुए और केरलभर में “सतीशन फॉर सीएम” के पोस्टर लगाए गए थे.
वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी खुलकर सतीशन का समर्थन किया था. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और के मुरलीधरन भी उनके पक्ष में बताए जा रहे थे. हालांकि, केसी वेणुगोपाल को कांग्रेस आलाकमान की पसंद माना जा रहा था.
कौन हैं वीडी सतीशन ?
वीडी सतीशन केरल की Paravur विधानसभा सीट से वर्ष 2001 से लगातार विधायक हैं. साल 2021 में उन्होंने रमेश चेन्निथला की जगह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी.
#WATCH तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री के तौर पर नामित होने के बाद VD सतीशन ने कहा, "एक नया दौर आएगा, एक नया केरलम बनेगा। हम जानते हैं कि केरल की आर्थिक स्थिति नाज़ुक है। हमें उम्मीद है कि हम सब कुछ बदल सकते हैं। AICC के सभी नेताओं ने मुझे फ़ोन किया और बधाई दी।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
जब उनसे पूछा… pic.twitter.com/Jewa7MnAnG
2021 से 2026 के बीच उन्होंने विपक्ष की मजबूत आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाई. विधानसभा में उन्होंने कई मुद्दों पर लेफ्ट सरकार को घेरा, खासकर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर.
कांग्रेस ने सीएम के रूप में सतीशन को क्यों चुना ?
हालिया विधानसभा चुनाव में भी वीडी सतीशन ने कांग्रेस के प्रचार अभियान में अहम भूमिका निभाई. पार्टी की जीत के पीछे उनकी रणनीति और संगठनात्मक पकड़ को बड़ा कारण माना जा रहा है. इसी को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में अब ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को जारी किया आदेश



