Thursday, May 14, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentवरुण धवन ने छोड़ी ‘नो एंट्री 2’, लगातार विवादों के बाद ठंडे...

वरुण धवन ने छोड़ी ‘नो एंट्री 2’, लगातार विवादों के बाद ठंडे बस्ते में गया सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी का सीक्वल

'नो एंट्री 2' लगातार बदलती कास्ट और विवादों के कारण मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। पहले दिलजीत दोसांझ और अब वरुण धवन के फिल्म से अलग होने की खबरों ने फैंस को निराश किया है। वहीं शाहिद कपूर की एंट्री को लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आने से भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Varun Dhawan exits No Entry 2 : मुंबई। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की सुपरहिट फ्रैंचाइजी की फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल अधर में लटक गया है। ‘नो एंट्री 2’ को लेकर बॉलीवुड गलियारों में लंबे वक्त से चर्चा हो रही थी। इस मूवी में शुरुआत में अर्जुन कपूर (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की तिकड़ी होने की बात बोली गई थी, परन्तु अब पता चला है कि इस मूवी को छोड़ दिया है। इन दिनों वरुण अपनी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में बिजी हैं।

वरुण धवन के फिल्म छोड़ने की खबरों के बीच ‘नो एंट्री 2’ को लेकर नया ट्विस्ट सामने आया है। दरअसल, बुधवार को आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि शाहिद कपूर की फिल्म में एंट्री हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स शाहिद को फिल्म में शामिल करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कुछ ही घंटों बाद दूसरी रिपोर्ट में इन दावों को गलत बताया गया। कहा गया कि फिलहाल शाहिद कपूर के ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा बनने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म को लेकर लगातार बदलती खबरों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब सभी की नजर मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है।

शाहिद की एंट्री की खबरों के बीच वरुण का कटा पत्ता

‘नो एंट्री 2’ को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। एक तरफ शाहिद कपूर की फिल्म में एंट्री की खबरों ने फैंस को उत्साहित किया, तो दूसरी ओर वरुण धवन के फिल्म से बाहर होने की चर्चा ने हलचल बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इनसाइडर ने दावा किया है कि ‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन के शामिल होने की खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। सूत्र के अनुसार, अभिनेता फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं और उनका ‘नो एंट्री 2’ से कोई संबंध नहीं है।

‘नो एंट्री 2’ गई ठंडे बस्ते में

‘नो एंट्री 2’ लगातार विवादों और बदलावों के चलते चर्चा में बनी हुई है। पिछले साल दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने भी खुद को फिल्म से अलग कर लिया था। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने क्रिएटिव मतभेदों के कारण फिल्म छोड़ी, हालांकि बाद में बोनी कपूर ने सफाई देते हुए कहा था कि मामला केवल डेट्स के टकराव का था। बोनी कपूर ने बताया था कि दिलजीत की तारीखों को एडजस्ट करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन बात नहीं बन सकी। अब Varun Dhawan के भी फिल्म से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं शाहिद कपूर की एंट्री को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स ने फैंस के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, इन लगातार बदलावों के कारण निर्देशकअनीस बज़्मीकी यह फिल्म फिलहाल होल्ड पर चली गई है। मौजूदा स्थिति में फिल्म की कास्ट में सिर्फ अर्जुन कपूर का नाम ही तय माना जा रहा है।

2005 में रिलीज हुई थी सलमान की ‘नो एंट्री’

साल 2005 में रिलीज हुई ‘नो एंट्री’ उस दौर की सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्मों में शामिल रही थी। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खानn की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था। फिल्म की फीमेल स्टारकास्ट में बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता और सेलिना जेटली नजर आई थीं। शानदार कॉमेडी और दमदार स्टारकास्ट की बदौलत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद साल 2024 में बोनी कपूर ने ‘नो एंट्री 2’ बनाने का ऐलान किया था, लेकिन लगातार बदलती कास्ट और विवादों के बीच अब ऐसा लग रहा है कि यह प्रोजेक्ट फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular