Thursday, May 14, 2026
HomeIndiaदेवास में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 3 लोगों की मौत, कई...

देवास में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 3 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Dewas Crackers Factory Fire: देवास जिले के टोंक कलां क्षेत्र में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Dewas Crackers Factory Fire: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंककलां में गुरुवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हो गया. शुरुआती जानकारी में 8 से 10 लोगों के मारे जाने की बात सामने आई है. हालांकि प्रशासन की तरफ से 2-3 मौतों की पुष्टि की गई है. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दूर तक कंपन महसूस किया गया. कई मकानों की तो दीवारें भी हिल गई.

15 लोग गंभीर हालत में इंदौर रैफर

जानकारी के मुताबिक, 27 घायलों को अबतक जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. जबकि, 15 को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया है. कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है. पुलिस और प्रशासन का संयुक्त दल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गया है.

कई मीटर दूर तक बिखरे शवों के टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके इतने जोरदार थे कि पटाखा फैक्ट्री का टीन शेड हवा में उड़कर कई मीटर दूर स्थित एबी रोड पर आकर गिरे. इस दौरान सड़क पर दूर-दूर तक फैक्ट्री के मलबे के साथ कुछ शवों के टुकड़े तक पड़े दिखाई दिए.

अवैध तौर पर पटाखे बनाए जाने का दावा

स्थानीय लोगों का दावा है कि कारखाने में अवैध तौर पर पटाखे बनाए जा रहे थे और वहां भीषण विस्फोट हुआ. पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने हालांकि कारखाने में बन रहे उत्पाद को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं की है.

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

देवास में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है. मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

ये भी पढ़ें: वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री, केसी वेणुगोपाल को झटका, 10 दिन बाद कांग्रेस ने किया ऐलान


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular