Friday, May 8, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentसलमान खान के लिए बदली गई ‘राजा शिवाजी’ की कहानी? रितेश देशमुख...

सलमान खान के लिए बदली गई ‘राजा शिवाजी’ की कहानी? रितेश देशमुख के खुलासे ने फैंस को किया हैरान

रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि सलमान खान खुद फिल्म राजा शिवाजी का हिस्सा बनना चाहते थे। इसके बाद रितेश ने उनके लिए जीवा महल का खास किरदार तैयार किया, जो प्रतापगढ़ युद्ध में शिवाजी महाराज की जान बचाते हैं। रितेश ने बताया कि सलमान का रोल असरदार होना जरूरी था। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन समेत कई सितारे नजर आए हैं।

Salman Khan Raja Shivaji : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) ने कहा कि सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मेरे पास सलमान भाई का फोन आया और उन्होंने कहा, मैं ‘राजा शिवाजी’ का हिस्सा बनना चाहता हूं, जिसके बाद उन्हें ऐसा खास किरदार गढ़ना पड़ा, जो सलमान के रुतबे के बराबर हो। एक मई को रिलीज हुई यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। रितेश देशमुख ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसके सह-लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म में सलमान खान कैमियो (संक्षिप्त) भूमिका में नजर आते हैं। उन्होंने जीवा माहाला का किरदार निभाया है जो एक वीर योद्धा थे, जिन्होंने प्रतापगढ़ की लड़ाई में शिवाजी महाराज की जान बचाई थी।

तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते है : रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने कहा, एक दिन सलमान ने मुझसे कहा कि उन्हें ‘राजा शिवाजी’ का हिस्सा बनना है। मैंने इस बारे में सोचा नहीं था, लेकिन उन्होंने कहा, ‘तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसका हिस्सा बनना ही है।’ मैंने उनसे थोड़ा समय मांगा, क्योंकि अगर वह स्क्रीन पर आएंगे, तो उसका एक अलग महत्व होना चाहिए। आखिरकार वह सलमान खान हैं, लोगों को मजा आना चाहिए।

अभिनेता-निर्देशक रितेश ने कहा कि वह चाहते थे कि सलमान फिल्म में ऐसा किरदार निभाएं जो दर्शकों के दिल में उतर जाए। उन्होंने कहा, मैं चाहता था कि वह एक खास किरदार अदा करें। वह किरदार सलमान खान से भी बड़ा लगना चाहिए और साथ ही प्रशंसक भी उसका आनंद उठाएं। फिर हमें यह किरदार मिला। मुझे पता था कि एक खास संवाद चाहिए जो बिल्कुल फिट बैठे। जब वह दृश्य पर्दे पर आया और वैसा असर छोड़ गया जैसा हम चाहते थे, तो वह पल शानदार था। यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने रितेश की फिल्मों में खास भूमिका निभाई हो। इससे पहले वह 2022 में रितेश के निर्देशन वाली पहली फिल्म ‘वेद’ में एक विशेष गाने में नजर आए थे। वहीं ‘‘लय भारी’’ में भी उन्होंने कैमियो किया था, जो मराठी सिनेमा में रितेश की पहली फिल्म थी।

‘राजा शिवाजी’ फिल्मी सितारों से सजी फिल्म है। फिल्म में संजय दत्त ने अफजल खान, अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहजी भोंसले, विद्या बालन ने बड़ी बेगम, फरदीन खान ने मुगल बादशाह शाहजहां और अमोल गुप्ते ने आदिल शाह की भूमिका निभायी है। रितेश ने कहा कि हिंदी फिल्म जगत के उनके दोस्तों ने सिर्फ प्यार और सम्मान की वजह से फिल्म में काम किया और किसी ने फीस के तौर पर एक रुपया तक नहीं लिया। ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52.66 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। फिल्म में महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और जितेंद्र जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे तथा रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले किया है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular