Friday, May 8, 2026
HomeLatest Newsकोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की मौत मामले में कांग्रेस...

कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की मौत मामले में कांग्रेस का बड़ा कदम, 4 सदस्यी जांच कमेटी का किया गठन

Kota New Medical College Hospital: कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 महिलाओं की मौत और अन्य महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में Congress ने 4 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। जो 3 दिन में अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट सौपेंगी।

Kota New Medical College Hospital: कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 प्रसूताओं मौत और अन्य महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है. कांग्रेस ने मामले की विस्तृत जांच और तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के लिए 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. यह जांच समिति 3 दिन में अपनी रिपोर्ट सौपेंगी.

4 सदस्यीय जांच समिति में किस-किस के नाम ?

इस जांच समिति में परसादी लाल मीणा, डूंगरराम गेदर, पुष्पेंद्र भारद्वाज, डॉ. विकास महला को शामिल किया है. इस टीम को तुरंत कोटा पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही यह कमेटी 3 दिन के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा को सौंपेगी. कांग्रेस सोशल मीडिया पर लिखा है कि हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं, और सरकार से जवाबदेही तय कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं.’

क्या है पूरा मामला ?

न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई. उनका ब्लड प्रेशर एवं प्लेटलेट कम हो गए और मूत्र अवरोध की समस्या हुई जो किडनी में संक्रमण का संकेत देता है. जिनमें से 2 महिलाओं की मौत हो गई और बाकी 4 महिलाओं की हालत की गंभीर हालत में इलाज जारी है. माना जा रहा है कि इंफेक्शन या घटिया दवा? ऑपरेशन थिएटर (OT) में फैला घातक इंफेक्शन या सर्जरी के दौरान इस्तेमाल की गई दवाओं का रिएक्शन इसकी मुख्य वजह हो सकती है.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में सरकार पर सस्पेंस बरकरार, TVK का ऐलान DMK-AIADMK गठबंधन हुआ तो 107 विधायक देंगे इस्तीफा


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular