Friday, May 8, 2026
HomeIndiaतमिलनाडु में सरकार पर सस्पेंस बरकरार, TVK का ऐलान DMK-AIADMK गठबंधन हुआ...

तमिलनाडु में सरकार पर सस्पेंस बरकरार, TVK का ऐलान DMK-AIADMK गठबंधन हुआ तो 107 विधायक देंगे इस्तीफा

Tamil Nadu Government Formation: TVK ने तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर आशंका जताई है कि DMK और AIADMK मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि ऐसा होने पर TVK के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे।

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु की राजनीति में चुनाव नतीजों के बाद सस्पेंस लगातार गहराता जा रहा है. सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी TVK अब सत्ता से बाहर होने की आशंका जता रही है. इसी बीच DMK और AIADMK के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है.

‘…तो TVK के सभी विधायक देंगे इस्तीफा’

TVK नेताओं ने साफ कहा है कि अगर DMK और एआईएडीएमके मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करते हैं, तो पार्टी के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे. पार्टी को आशंका है कि दोनों द्रविड़ दल मिलकर सबसे ज्यादा जनसमर्थन पाने वाली पार्टी को सत्ता से दूर रखना चाहते हैं. इस बीच शुक्रवार सुबह TVK समर्थकों ने राजभवन (लोकभवन) के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में ले लिया.

2 बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके विजय

विजय गुरुवार को दूसरी बार राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिले थे. लेकिन राज्यपाल ने सरकार गठन का दावा स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि पहले 118 विधायकों का समर्थन दिखाना जरूरी है. हालांकि, राज्यपाल ने विजय को यह आश्वासन भी दिया कि फिलहाल किसी दूसरी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया जाएगा.

DMK-AIADMK की बैठकों से बढ़ी हलचल

सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में DMK और AIADMK के खेमों के बीच हुई बैठकों के बाद गठबंधन की संभावनाएं तेज हुई हैं. इससे तमिलनाडु की राजनीति में नये समीकरण बनने की चर्चा शुरू हो गई है.

किसके पास कितनी ताकत?

234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है. TVK सबसे बड़ी पार्टी जरूर बनी है, लेकिन अभी बहुमत से दूर है. ऐसे में जोड़-तोड़ और गठबंधन की राजनीति चरम पर पहुंच गई है. कुल मिलाकर, तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है. एक तरफ विजय सरकार बनाने की कोशिश में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ द्रविड़ दलों की संभावित रणनीति ने राजनीतिक संकट को और गहरा दिया है.

ये भी पढ़ें: ISI की नापाक साजिश का खुलासा, दिल्ली का मंदिर, सोनीपत का फेमस ढाबा और सैन्य कैंप थे निशाने पर


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular