Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsJaipur News : सुभाष चौक में निर्माणधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, मकान...

Jaipur News : सुभाष चौक में निर्माणधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, मकान मालिक की मौके पर मौत

Jaipur News : जयपुर। जयपुर के पन्नी गरान मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से मकान मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुभाष चौक थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। SHO किशन कुमार यादव ने बताया कि मकान में निर्माण कार्य जारी था, तभी यह हादसा हुआ।

नगर निगम के डीसी विजेंद्र ने कहा कि लापरवाही के बारे में फिलहाल कुछ कहना संभव नहीं है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में 30 अक्टूबर को कार्यभार संभाला है और मैं क्षेत्र को जानता नहीं हूं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular