Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsPutin Kim Jong Un Talks : व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Putin Kim Jong Un Talks : व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात से पहले किम जोंग उन को मिलाया फोन, जानें नॉर्थ कोरिया से क्या बातचीत हुई

Putin Kim Jong Un Talks: पुतिन ने किम जोंग उन से फोन पर बातचीत कर रूस-उत्तर कोरिया संबंधों और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। उन्होंने उत्तर कोरियाई सैनिकों की बहादुरी की सराहना की। यह वार्ता पुतिन की ट्रंप से होने वाली बैठक से पहले हुई। दोनों देशों के नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पुतिन की अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक होनी है।

Putin Kim Jong Un Talks : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर बातचीत कर अपने मजबूत होते संबंधों और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध प्रयासों पर चर्चा की. दोनों देशों के नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पुतिन की अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक होनी है.

पुतिन ने उत्तर कोरियाई सैनिकों की बहादुरी की तारीफ की

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (KCNA) ने बताया कि पुतिन ने मंगलवार को फोन पर बातचीत के दौरान उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा दिखाई गई ‘बहादुरी, वीरता और आत्म-बलिदान की भावना की प्रशंसा की. उत्तर कोरिया के बलों ने रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी घुसपैठ को रोकने के लिए रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थी.

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात की जानकारी की गई साझा

रूस की समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के हवाले से बताया कि पुतिन ने शुक्रवार को अलास्का में ट्रंप के साथ अपनी आगामी वार्ता की जानकारी भी किम के साथ साझा की. उत्तर कोरिया के मीडिया ने ट्रंप और पुतिन की बैठक का जिक्र नहीं किया. केसीएनए के अनुसार, किम ने पुतिन से कहा कि प्योंगयांग भविष्य में भी रूसी नेतृत्व द्वारा उठाए जाने वाले सभी कदमों का पूरा समर्थन करेगा. उन्होंने पिछले साल शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित रणनीतिक साझेदारी समझौते के तहत सभी क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की.

उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की कर रहा मदद

रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किए जाने के बाद से किम ने मॉस्को को अपनी विदेश नीति की प्राथमिकता बनाया है. किम का लक्ष्य राजनयिक अलगाव से बाहर निकलना और अमेरिका का विरोध करने वाले देशों के साथ संबंधों का विस्तार करना है. दक्षिण कोरियाई आकलन के अनुसार, उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के विरुद्ध पुतिन के युद्ध प्रयासों के समर्थन में पिछले वर्ष से अब तक रूस में लगभग 15,000 सैनिक भेजे हैं और तोप और बैलिस्टिक मिसाइल सहित बड़ी मात्रा में सैन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं.

ये भी पढ़ें: Dausa Accident: दौसा में भीषण सड़क हादसा, खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कंटेनर से टकराई, 11 की मौत, 8 घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image