Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsVistara Airlines: विस्तारा उड़ान रद्द होने व देरी पर सरकार ने मांगी...

Vistara Airlines: विस्तारा उड़ान रद्द होने व देरी पर सरकार ने मांगी रिपोर्ट,पढ़ें DGCA ने अपने आदेश में क्या कहा ?

नई दिल्ली,विमानन निगरानी संस्था DGCA ने विस्तारा को उड़ान रद्द होने के साथ-साथ देरी पर दैनिक रूप से जानकारी देने को कहा है. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वह विस्तारा के उड़ान रद्द करने के मामलों पर करीबी नजर रख रही है.एयरलाइन के पायलटों की कमी के कारण हाल ही में बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है.

DGCA ने अपने आदेश में क्या कहा ?

DGCA ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विस्तारा की विभिन्न उड़ान बाधाओं के मद्देनजर उसने एयरलाइन को रद्द की जा रही और विलंबित उड़ानों की दैनिक जानकारी और विवरण देने को कहा है. DGCA के अधिकारी उड़ान रद्द होने और देरी की स्थिति में यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए जरूरी आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.ऐसा यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए किया गया है.

सोमवार को 50 उड़ानें की रद्द

बता दें कि एयरलाइन ने सोमवार को पायलट की कमी के कारण करीब 50 उड़ानें रद्द कर दीं और कई उड़ानें विलंबित हुईं. विस्तारा ने चालक दल की समस्या के बीच अस्थायी रूप से उड़ानों में कटौती करने का फैसला किया है. दरअसल विस्तारा की एअर इंडिया के साथ विलय की प्रक्रिया चल रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular