Virat Kohli On World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने भविष्य, टीम में भूमिका और वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को खुलकर बात की है. उन्होंने साफ कहा कि वह अब भी क्रिकेट से उतना ही प्यार करते हैं और अगर सब कुछ सही रहा तो 2027 वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अगर किसी माहौल में उनकी काबिलियत पर लगातार सवाल उठाए जाते हैं, तो वह वहां बने रहना पसंद नहीं करेंगे.
The most anticipated, the one that we've all been waiting for… 𝗥𝗖𝗕 𝗣𝗼𝗱𝗰𝗮𝘀𝘁 𝗳𝘁. 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶. 🎙️❤️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 15, 2026
VK18 talks about his state of mind, playing with purpose, his Test career, leading India in the whites, the 2027 ODI World Cup and much more. 🔥
📽️ We're… pic.twitter.com/qxCgTZR3Bs
‘मैं खेल के प्रति पूरी ईमानदारी रखता हूं’
विराट कोहली ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पॉडकास्ट में कहा कि उन्हें अपने महत्व को लेकर बार-बार बदलते आकलन से परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरते हैं और खेल के प्रति पूरी ईमानदारी रखते हैं.
कोहली ने बताया कब तक खेलते रहेंगे ?
कोहली ने कहा, ‘अगर मैं खेल रहा हूं तो जाहिर है मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं. भारत के लिए विश्व कप खेलना शानदार अनुभव है. लेकिन अगर मुझे लगातार अपनी अहमियत और काबिलियत साबित करनी पड़े, तो मैं उस माहौल में नहीं रह सकता.’
37 वर्षीय कोहली ने बताया कि वह रोजाना फिटनेस पर काम करते हैं, अच्छा खानपान रखते हैं और क्रिकेट को केवल एक खेल नहीं बल्कि अपनी जिंदगी का हिस्सा मानते हैं. उन्होंने कहा कि जब तक टीम को लगेगा कि वह योगदान दे सकते हैं, तब तक वह खेलते रहेंगे.
‘विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलना मेरे लिए बेहद खास रहा’
गौरतलब है कि Virat Kohli टी20 इंटरनेशनल से 2024 में और टेस्ट क्रिकेट से 2025 में संन्यास ले चुके हैं. अब वह केवल वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में कम वनडे मैच होने के कारण उनके खेलने के मौके भी सीमित रहे हैं. उन्होंने अपने हालिया घरेलू क्रिकेट अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलना उनके लिए बेहद खास रहा. करीब दो दशक बाद इस टूर्नामेंट में लौटे कोहली ने एक शतक भी लगाया और सबसे कम पारियों में 16,000 लिस्ट ए रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया.
कोहली ने कहा, ‘मैं वहां किसी को कुछ साबित करने नहीं गया था. मैं सिर्फ इसलिए खेलना चाहता था क्योंकि मुझे क्रिकेट से प्यार है. बल्लेबाजी करते हुए मुझे फिर से बच्चे जैसा महसूस हुआ.’
कोहली के वनडे में 54 शतक,77 अर्धशतक
वनडे क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले कोहली ने 311 वनडे मैचों में 58.71 की शानदार औसत से 14,797 रन बनाए हैं. उनके नाम 54 शतक और 77 अर्धशतक दर्ज हैं. लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन करने की वजह से उन्हें ‘चेज मास्टर’ भी कहा जाता है.
‘अगर मैं अच्छा नहीं कर रहा हूं तो मुझे साफ बता दीजिए’
अपने बयान के अंत में कोहली ने साफ शब्दों में कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट को उन पर भरोसा है तो फिर बार-बार सवाल नहीं उठने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर आपको लगता है कि मैं अच्छा नहीं कर रहा हूं तो साफ बता दीजिए. लेकिन अगर भरोसा है, तो फिर मुझे अपना काम करने दीजिए.’
ये भी पढ़ें: Rajinikanth की फिल्म जेलर-2 के सेट पर हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत



