Virat Kohli Records: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही बेंगलुरू प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. पिछले दो मैच में शून्य पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैच में 105 रन की पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 60 गेंद खेली और 11 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी कायम कर दिए.

सबसे तेज 14 हजार T20 रन
विराट कोहली ने इस शतक के साथ ही एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए. उन्होंने 409वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की. इसी के साथ ही उन्होंने दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया. उनसे पहले क्रिस गेल ने 423 पारी और डेविड वार्नर ने 431 पारियों खेलकर 14 हजार रन पूरे किए थे.

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 279 मैच खेलकर रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया. इन दोनों ने 278-278 मुकाबले खेले हैं.

IPL में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड
IPLमें विराट यह 9वां शतक था, जिसने IPL के इतिहास में सबसे अधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उनकी बढ़त को मजबूत कर दिया. जोस बटलर 7 शतक के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि केएल राहुल और गेल (6 शतक) के साथ तीसरे नंबर पर हैं, इसके बाद संजू सैमसन (5 शतक) का नाम आता है जिन्होंने 2 शतक मौजूदा सीजन में लगाए हैं.

कोहली का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
केकेआर से मैच के दौरान कोहली जब 21 रन पर थे, तब रोवमैन पॉवेल ने उनका कैच छोड़ दिया था और अंत में केकेआर यह बहुत महंगा पड़ा. इसके बाद RCB के सलामी बल्लेबाज ने कोई गलती नहीं की और 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर 92 रन की साझेदारी निभाने के बाद कुछ अविश्वसनीय शॉट खेलकर अपना शतक बनाया. कोहली ने इस पारी का पूरा लुत्फ उठाया. शतक जड़ने के बाद उन्होंने इसका जश्न भी मनाया.

ये भी पढ़ें: ‘हम पार्टनर, विरोधी नहीं’, डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद बोले शी जिनपिंग, ‘हम मिलकर दुनिया में बदलाव करेंगे’



