Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsVinesh Phogat Resign: विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे की नौकरी से दिया...

Vinesh Phogat Resign: विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा, जानें क्या बताई वजह

नई दिल्ली, भारत की पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने निजी कारणों का हवाला देकर भारतीय रेलवे से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया जबकि उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं.विनेश ने इस सप्ताह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिससे उनके कांग्रेस में शामिल होने और अगले महीने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं .

विनेश ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

विनेश ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भारतीय रेलवे की सेवा करना मेरे जीवन का यादगार और गर्व से भरा समय रहा” वह उत्तरी रेलवे में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के पद पर कार्यरत थी. मैंने रेलवे की सेवा से खुद को अलग करने का फैसला किया है और भारतीय रेलवे के संबंधित अधिकारियों को अपना इस्तीफा भेज दिया है.”विनेश ने लिखा,”मैं रेलवे द्वारा देश की सेवा करने का मौका दिये जाने के लिये सदैव भारतीय रेलवे परिवार की आभारी रहूंगी.”

पेरिस ओलंपिक में अयोग्य कर दिया था घोषित

बता दें कि विनेश को पेरिस ओलंपिक में 50 किलो के स्वर्ण पदक के मुकाबले से ठीक पहले वजन 100 ग्राम अधिक आने के कारण अयोग्य करार दिया गया जिसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया था. उनकी अपील को खेल पंचाट ने खारिज कर दिया था.

विनेश ने इस्तीफे में लिखी ये बात

विनेश ने उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक को लिखे इस्तीफे में लिखा,” मैं अनुरोध करती हूं कि मैं विनेश , पत्नी सोमवीर राठी, इस समय उत्तर रेलवे खेल में ओएसडी के पद पर कार्यरत हूं.निजी कारणों और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मैं इस पद पर अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर सकूंगी , इसलिये बिना किसी दबाव के इस्तीफा दे रही हूं.” विनेश ने इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध भी किया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image