Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsNobel Prize 2024: अमेरिकी वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार, माइक्रो...

Nobel Prize 2024: अमेरिकी वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार, माइक्रो RNA की खोज के लिए विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला सम्मान

स्टॉकहोम, माइक्रो RNA की खोज के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा सोमवार को की गई. नोबेल असेंबली ने कहा कि इन वैज्ञानिकों की खोज ”जीवों के विकास और कार्यप्रणाली के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है”.

चिकित्सा के क्षेत्र में अब तक 227 विजेताओं को मिला नोबेल

गौरतलब है कि चिकित्सा क्षेत्र में अब तक कुल 227 विजेताओं को नोबेल पुरस्कार दिया गया है जिनमें से केवल 13 महिलाओं को यह पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार जीतने वाले को 1 करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए जाते हैं.यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है.पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया जाता है.

अन्य क्षेत्रों में कब-कब होगी नोबेल पुरस्कार की घोषणा

चिकित्सा क्षेत्र के अलावा मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी. शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए यह घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image