Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsVanuatu Earthquake : वानुअतु में 7.3 तीव्रता के भूकंप से हिली...

Vanuatu Earthquake : वानुअतु में 7.3 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, सुनामी का भी अलर्ट जारी, देखें Video

वेलिंगटन, दक्षिण प्रशांत महासागर में वानुअतु के तट के पास मंगलवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया.अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया की भूकंप 57 किलोमीटर की गहराई पर आया.उसका केंद्र द्वीपीय राष्ट्र के सबसे बड़े शहर पोर्ट विला के पास था. भूकंप के झटके बाद वानुअतु में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है.

5.5 तीव्रता का आया दूसरा झटका

भूकंप के इस तेज झटके के बाद उसी स्थान पर 5.5 तीव्रता का दूसरा झटका भी आया. USGS ने वानुअतु के कुछ तटों पर सुनामी की लहरों की चेतावनी दी है. वानुअतु 80 द्वीपों का समूह है, जहां लगभग 330,000 लोग रहते हैं.

भूकंप से चलते कई इमारतें धराशायी

वानुअतु में 7.3 तीव्रता के भूकंप के चलते कई इमारते धराशायी हो गईं हैं. बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस शक्तिशाली भूकंप के चलते वहां इंटरनेट की सुविधा भी ठप हो गई हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image