Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsUttarakhand के चमोली में भीषण हादसा, THDC सुरंग में दो ट्रेनों में...

Uttarakhand के चमोली में भीषण हादसा, THDC सुरंग में दो ट्रेनों में हुई भिड़ंत, 60 मजदूर घायल

Uttarakhand THDC Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में THDC की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा हुआ। पीपलकोटी सुरंग के भीतर एक लोको ट्रेन और सामान ढोने वाली ट्रेन की आमने-सामने टक्कर में करीब 60 मजदूर घायल हो गए।

Uttarakhand THDC Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हो गया. जहां विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पीपलकोटी सुरंग में मंगलवार को श्रमिकों और अधिकारियों को लेकर जा रही एक लोको ट्रेन और एक सामान ढोने वाली ट्रेन में आमने सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में करीब 60 लोग घायल हो गए.

ट्रेन में सवार थे 109 लोग

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने यहां बताया कि देर शाम हुए हादसे के समय ट्रेन में कुल 109 लोग थे जिसमें से 60 घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. सभी घायलों की हालत स्थिर है.

जिलाधिकारी ने बताया कि THDC(इंडिया) द्वारा बनाई जा रही परियोजना की पीपलकोटी सुरंग के भीतर एक ट्रेन लोगों को लेकर और एक ट्रेन सामग्री को लेकर आ रही थी और दोनों आपस में टकरा गईं. चमोली के उप जिलाधिकारी ने बताया कि 10 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया है.

परियोजना के जरिए 111 मेगावाट बिजली होगी पैदा

अधिकारियों के अनुसार, सुरंग के अंदर निमार्ण कार्य के लिए श्रमिकों और अधिकारियों तथा सामग्री के परिवहन के लिए अंदर रेलनुमा वाहनों का उपयोग किया जाता है. कुल 444 मेगावाट की यह जल विद्युत परियोजना चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर हेलंग और पीपलकोटी के बीच बनाई जा रही है. परियोजना में 4 टरबाईन के जरिए 111 मेगावाट बिजली पैदा की जानी है. इसे अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

ये भी पढ़ें: India Pakistan Ceasefire Claim: ‘हमने रुकवाया भारत-पाकिस्तान युद्ध’, डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब चीन ने किया बड़ा दावा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image