Wednesday, July 8, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessअमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से...

अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा

Stock Market Fall: अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 537 अंक टूटकर 77,642 और निफ्टी 163 अंक गिरकर 24,235 पर पहुंच गया।

Stock Market Fall: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. कारोबार की शुरुआत में ही निवेशकों की बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में आ गए. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 537.83 अंक गिरकर 77,642.89 पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी 163.55 अंक लुढ़ककर 24,235.15 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.

इन शेयरों में गिरावट और तेजी

सेंसेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियों में एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर सन फार्मा, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए.

अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई शेयर बाजारों में भी मिश्रित रुख देखने को मिला. जापान का निक्की 225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में बने रहे। उधर, अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसका असर बुधवार के एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दिया.

कच्चे तेल में उछाल से बढ़ी चिंता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 2.55 प्रतिशत बढ़कर 76.05 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्तर अभी भी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अत्यधिक चिंताजनक नहीं है, लेकिन यदि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है तो तेल की कीमतों में और तेजी आ सकती है.

एफआईआई ने की खरीदारी

शेयर बाजार के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 393.19 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी. इसके बावजूद वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव के कारण घरेलू बाजार पर दबाव बना हुआ है. गौरतलब है कि मंगलवार को भी बाजार कमजोर रुख के साथ बंद हुआ था. उस दिन सेंसेक्स 104.35 अंक और निफ्टी 31.65 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें: दो गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना की शानदार वापसी, मिस्त्र को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मेसी बने ‘संकटमोचक’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image