Wednesday, July 8, 2026
HomeLatest Newsदो गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना की शानदार वापसी, मिस्त्र को...

दो गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना की शानदार वापसी, मिस्त्र को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मेसी बने ‘संकटमोचक’

FIFA World Cup 2026, Lionel Messi: विश्व कप में अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बावजूद 3-2 से शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 79वें मिनट तक 2-0 से पीछे रहने के बाद क्रिस्टियन रोमेरो ने पहला गोल किया, फिर लियोनेल मेसी ने बराबरी दिलाई और स्टॉपेज टाइम में एंजो फर्नांडिस ने विजयी गोल दागा।

FIFA World Cup 2026, Lionel Messi: विश्व कप में लियोनेल मेसी एक बार फिर संकटमोचक साबित हुए हैं. रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने दो गोल से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. इस जीत के सबसे बड़े नायक कप्तान लियोनेल मेस्सी रहे, जिन्होंने बराबरी का अहम गोल दागकर टीम की वापसी की नींव रखी.

79वें मिनट तक 2 गोल से पीछे थी अर्जेंटीना

मुकाबले में मिस्र ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. 15वें मिनट में इब्राहिम ने मारवान आतिया के क्रॉस पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद दूसरे हाफ में मुस्तफा जिको ने 67वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. 79वें मिनट तक ऐसा लग रहा था कि मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. लेकिन इसके बाद मैच का पूरा रुख बदल गया.

जीत के बाद मेसी की आंखों से छलके आंसू

79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने अर्जेंटीना के लिए पहला गोल कर उम्मीदें जगा दीं. इसके 4 मिनट बाद 83वें मिनट में लियोनेल मेसी ने शानदार गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया. यह उनके विश्व कप करियर का 21वां गोल रहा. स्टॉपेज टाइम में एंजो फर्नांडिस ने विजयी गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 की यादगार जीत दिला दी. अंतिम सीटी बजते ही मेसी भावुक हो गए और मैदान पर उनके आंसू छलक पड़े.

पेनल्टी पर गोल करने से चूके मेसी

मेसी के लिए मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पहले हाफ में उन्हें पेनल्टी पर गोल करने का मौका मिला, लेकिन मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबीर ने शानदार बचाव करते हुए उनका प्रयास विफल कर दिया. इसके अलावा उनका एक शॉट गोलपोस्ट से भी टकराया. हालांकि कठिन समय में मेसी ने वापसी करते हुए टीम को हार से बचाया और एक बार फिर अपने नेतृत्व का परिचय दिया.

अब क्वार्टर फाइनल में होगी कड़ी चुनौती

इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब उसका सामना स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा. मैच के बाद अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने टीम की तारीफ करते हुए कहा, ‘यह बेहद भावुक पल है. हमारी टीम कभी हार नहीं मानती और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है.’ वहीं विजयी गोल करने वाले एंजो फर्नांडिस ने कहा कि टीम का लक्ष्य लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीतना है और खिलाड़ी अंत तक संघर्ष करने में विश्वास रखते हैं.

ये भी पढ़ें: पश्चिमी राजस्थान के वंचित क्षेत्रों को मिलेगा पानी, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान समेत 4 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image