Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest NewsAccident: यूपी के उन्नाव में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को...

Accident: यूपी के उन्नाव में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पति-पत्नी समेत 2 बच्चों की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

Unnao Road Accident: उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। बुधवार रात एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मारने के बाद बाइक को भी कुचल दिया। बाइक सवार परिवार शादी समारोह से लौट रहा था।

Unnao Road Accident: यूपी के उन्नाव जिले में सड़क हादसे में दंपति और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब 11.30 बजे सोहरामऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भल्ला फार्म के पास हुआ.

2 ट्रकों की भिड़ंत के बाद बाइक को मारी टक्कर

हसनगंज क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि लखनऊ से कानपुर जा रहे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश में स्पीड बढ़ा दी, जिसके बाद उसने बाइक को भी टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस दोपहिया वाहन पर सवार दंपति और उनके 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, यह परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था. मृतकों की पहचान उन्नाव जिले के अजगैन गांव के निवासी वीरेंद्र (35), उनकी पत्नी रितु (33), उनकी 9 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Iran US Tension: ईरान और अमेरिका ओमान में परमाणु वार्ता करने को तैयार, ट्रंप फिर खामेनेई को दी कड़ी चेतावनी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular