Monday, May 18, 2026
HomeLatest NewsUp News: हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मिले राहुल गांधी, यूपी...

Up News: हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मिले राहुल गांधी, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही ये बात

हाथरस (उप्र), लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को हाथरस के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की. राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर पुलिस ने हाथरस के चंदपा क्षेत्र के बूल गढ़ी गांव और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दौरे को लेकर कही ये बात

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी भ्रमित हैं और मामले की स्थिति से अवगत नहीं हैं. गांधी के दौरे के स्पष्ट कारण का जिक्र करते हुए पाठक ने कहा, सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) पहले ही इस मामले की जांच कर चुकी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में किसी भी अपराधी को बरी होने की इजाजत नहीं है. चाहे संभल हो या हाथरस, वह (गांधी) सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए वहां जाते रहते हैं, किसी और वजह से नहीं.’

https://twitter.com/AHindinews/status/1867051355619332562

राहुल-प्रियंका ने पहले 3 अक्टूबर 2020 को की थी मुलाकात

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने 3 अक्टूबर, 2020 को परिवार से मुलाकात की थी और घोषणा की थी कि वे मृतका को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे.

पीड़िता के परिवार ने लगाया था ये आरोप

युवती (19) से 14 सितंबर, 2020 को कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. उसे इलाज के लिए अलीगढ़ और बाद में दिल्ली ले जाया गया, जहां 29 सितंबर, 2020 को उसकी मौत हो गई. 30 अक्टूबर की सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. उसके परिवार ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया था. हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि दाह संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार किया गया था. इस संबंध में शुरुआती पुलिस जांच के बाद सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी और चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular