Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsUp News : मोबाइल चार्ज करने के दौरान शॉर्ट सर्किट, घर में...

Up News : मोबाइल चार्ज करने के दौरान शॉर्ट सर्किट, घर में लगी आग,4 बच्चों की मौत,पढ़े कैसे हुई घटना ?

मेरठ (उप्र),मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित एक मकान में मोबाइल चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग जाने के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता घायल हो गए.पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में जोनी नामक व्यक्ति के घर में शनिवार की रात मोबाइल फोन चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.उन्होंने बताया कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसमें जोनी, उसकी पत्नी बबीता और 4 बच्चे सारिका (10), निहारिका (आठ), संस्कार उर्फ गोलू (छह) और कालू (चार) गंभीर रूप से झुलस गए.

उन्होंने बताया कि सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां देर रात निहारिका और गोलू की मौत हो गई जबकि सारिका और कालू ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया.सूत्रों ने बताया कि जोनी की हालत खतरे से बाहर है लेकिन बबीता की गंभीर हालत के मद्देनजर उसे दिल्ली एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है.

ऐसे हुआ हादसा

जोनी ने बताया कि निहारिका, गोलू एवं कालू मोबाइल पर गेम खेल रहे थे और इसी दौरान मोबाइल चार्ज भी हो रहा था। उसने बताया कि इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.
पुलिस मामले की जांच कर रही है

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image