Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsGhaziabad 3 Sisters Suicide: ऑनलाइन गेमिंग ने छीन ली तीन जिंदगियां !...

Ghaziabad 3 Sisters Suicide: ऑनलाइन गेमिंग ने छीन ली तीन जिंदगियां ! 9वीं मंजिल से कूदी नाबालिग सगी बहनें

Ghaziabad 3 Sisters Suicide: यूपी के गाजियाबाद में 3 नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदर अपनी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि तीनों को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। बताया जा रहा है कि परिवार के गेम खेलने से मना करने पर तीनों ने सुसाइड कर लिया।

Ghaziabad 3 Sisters Suicide: यूपी के गाजियाबाद में 3 नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदर अपनी जान दे दी. पुलिस का कहना है कि तीनों को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी. बताया जा रहा है कि परिवार के गेम खेलने से मना करने पर तीनों ने सुसाइड कर लिया. घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

कोरियन लव गेम खेलती थी तीनों बहनें

तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेला करती थीं. तीनों बहनों की उम्र 16 साल,14 साल और 12 साल है और इनके पिता का नाम चेतन कुमार है, वो इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं. बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी. तीनों टास्क बेस्ड गेम खेलती थीं. पुलिस के अनुसार, इन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और स्कूल भी रेगुलर नहीं था.

मोबाइल गेम की लगी लत

घटना भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार रात 2 बजे हुई. तीनों बहनें ऑनलाइन मोबाइल गेम की लत का शिकार हो गई थीं. रिपोर्टस के मुताबिक, तीनों बहने एक साथ सभी काम किया करती थीं. और गेम भी साथ में ही खेला करती थीं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Udhampur Encounter: गुफा में छिपे जैश ए मोहम्मद के 2 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा, सरेंडर से इनकार के बाद अब सेना करेगी अंतिम प्रहार

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular