Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsUdhampur Encounter: गुफा में छिपे जैश ए मोहम्मद के 2 आतंकियों को...

Udhampur Encounter: गुफा में छिपे जैश ए मोहम्मद के 2 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा, सरेंडर से इनकार के बाद अब सेना करेगी अंतिम प्रहार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुफा में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त अभियान में आतंकियों ने सरेंडर से इनकार किया। एक आतंकी घायल बताया जा रहा है। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर अंतिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Udhampur Encounter: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक गुफा में छिपे जैश-ए-मोहम्मद (JEM) के 2 आतंकवादियों पर सुरक्षा बल अंतिम प्रहार करने की तैयारी कर रहे हैं. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रात के दौरान कोई गोलीबारी नहीं हुई. मंगलवार शाम करीब 4 बजे रामनगर के जाफर वन क्षेत्र में सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त दस्ते ने गुफा के अंदर आतंकवादियों का पता लगाया, जिसके बाद 1 घंटे से अधिक समय तक मुठभेड़ होती रही.

सेना ने आतंकियों की घेराबंदी की

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी घायल हुआ, लेकिन अपने साथी के साथ गुफा में चला गया. अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब 7.30 बजे आतंकवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद इलाके में फिर से गोलीबारी और जोरदार धमाके हुए. इसके बाद घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए पैराट्रूपर्स और श्वान दस्ते सहित सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को मौके पर भेजा गया.

सरेंडर से इनकार अब होगा अंतिम प्रहार

अधिकारियों ने बताया कि रात में गोलीबारी नहीं हुई और सुरक्षा बलों ने ड्रोन के जरिये इलाके, खासकर गुफा के आसपास कड़ी निगरानी बनाए रखी. गुफा में छिपे आतंकवादियों द्वारा सरेंडर करने से इनकार किए जाने के बाद उनके खिलाफ अंतिम प्रहार की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Jaishankar US Visit: ट्रेड डील के बाद वाशिंगटन में जयशंकर की स्कॉट बेसेंट और मार्को रुबियो से मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular