Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsदेश का कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व यूनेस्को की सूची में शामिल, 21...

देश का कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व यूनेस्को की सूची में शामिल, 21 देशों के 26 नए बायोस्फेयर रिजर्व की घोषणा

यूनेस्को ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति स्थित ‘कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व’ को अपनी विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क (WNBR) सूची में शामिल किया है। यह क्षेत्र लगभग 7,770 वर्ग किलोमीटर में फैला है और दुनिया के सबसे ठंडे व शुष्क पारिस्थितिक तंत्रों में गिना जाता है। इस वर्ष 21 देशों के 26 नए रिजर्व सूचीबद्ध हुए हैं। भारत के अब कुल 13 बायोस्फीयर यूनेस्को नेटवर्क का हिस्सा बन गए हैं।

नई दिल्ली/शिमला। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र में ऊंचाई पर स्थित भारत के ‘कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व’ को बायोस्फीयर रिजर्व की सूची में शामिल किया है। विश्व संस्था ने इसकी घोषणा शनिवार को की। यूनेस्को ने कई देशों से नामित 26 नए बायोस्फीयर रिजर्व को इस सूची में शामिल किया है जिसमें भारत का ‘कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व’ भी शामिल है। भारत में अब यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क (डब्ल्यूएनबीआर) में सूचीबद्ध 13 बायोस्फीयर हो गए हैं।

‘कोल्ड डेजर्ट’ यानी शीत मरुस्थल वह होता है जो ठंडे प्रदेशों में पाया जाता हैं और यह गर्म मरुस्थल से एकदम अलग होता है। यूनेस्को के अनुसार उत्तर भारत का ‘कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व’ हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के मनोरम भूभाग में लगभग 7,770 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां तेज हवा चलती हैं, बर्फीले मैदान, ग्लेशियर घाटियां, पहाड़ी झीलें और ऊबड़-खाबड़ ठंडे रेगिस्तान हैं। यह दुनिया के सबसे ठंडे और सूखे पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है।

यूनेस्को ने एक बयान में कहा कि उसने इस साल 21 देशों के 26 नए बायोस्फीयर रिजर्व की घोषणा की है, जो 20 साल में सबसे अधिक संख्या है। विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में 142 देशों के 785 स्थान शामिल हो गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि पेरिस में आयोजित यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय मानव एवं बायोस्फीयर समन्वय परिषद (एमएबी) के 37वें सत्र में भारत के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर को शामिल करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि यूनेस्को की इस सूची में देश के कुल 13 बायोस्फीयर शामिल हो चुके हैं।

किन-किन देशों में है शामिल?

इन क्षेत्रों पर यूनेस्को की नजर भी रहेगी। छह देश पहली बार यूनेस्को की लिस्ट मेंयूनेस्को के मुताबिक इस वर्ष छह देशों के बायोस्फेयर रिजर्व को पहली बार सूची में जगह दी गई है। साओ टोम और प्रिंसिपे ऐसे पहले राज्य बने हैं, जिनके पूरे इलाके को ही बायोस्फेयर रिजर्व घोषित किया गया है। छह देशों में अंगोला, जिबूती, इक्वेटोरियल गिनी, आइसलैंड, ओमान और ताजिकिस्तान शामिल हैं। इसके अलावा अल्बानिया, चीन, इथियोपिया, फ्रांस, ग्रीस, भारत, इंडोनेशिया, जार्डन, मेडागास्कर, मलेशिया, मंगोलिया, पुर्तगाल, सउदी अरब और स्वीडन के नए रिजर्व को सूची में शामिल किया गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular