Saturday, October 31, 2026
HomeLatest News'हमें भारत पर भरोसा है' यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पीएम...

‘हमें भारत पर भरोसा है’ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पीएम मोदी को कहा थैंक्यू, जानें क्या है मामला

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में भारत के योगदान पर भरोसा है। जेलेंस्की ने भारत के शांति और संवाद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कूटनीतिक कदम वैश्विक सुरक्षा को मजबूत करेंगे।

President Zelensky Thanks PM Modi: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने देश के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंगलवार को आभार व्यक्त किया और कहा कि कीव को रूस के साथ युद्ध समाप्त कराने संबंधी भारत के योगदान पर भरोसा है. जेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूक्रेन शांति और संवाद के प्रति भारत के समर्पण की सराहना करता है.

हमें भारत के योगदान पर भरोसा है: जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘अब, जब पूरी दुनिया इस भयानक युद्ध को गरिमामय तरीके से और स्थायी शांति के साथ समाप्त कराने का प्रयास कर रही है, हमें भारत के योगदान पर भरोसा है. उन्होंने कहा, कूटनीति को मजबूत करने वाला प्रत्येक निर्णय न केवल यूरोप में, बल्कि हिंद-प्रशांत और उससे परे भी बेहतर सुरक्षा की ओर ले जाता है.’

जेलेंस्की ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी थी शुभकामनाएं

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 16 अगस्त को यूक्रेन के लोगों के लिए शांति और प्रगति से भरे भविष्य की कामना की और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया था. इससे पहले जेलेंस्की ने 15 अगस्त को भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थीं और कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के प्रयासों में भारत योगदान देगा.

ये भी पढ़ें: Premanand Maharaj  पर रामभद्राचार्य की टिप्पणी पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बोले-‘आपको दिखाई नहीं देता, तो क्या सुनाई भी नहीं देता’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image