Thursday, May 21, 2026
HomeLatest NewsElvish Yadav : दिल्ली में एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी के...

Elvish Yadav : दिल्ली में एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी के मामले में हिमांशु भाऊ गिरोह से दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर 17 अगस्त को हुई गोलीबारी मामले में हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़े दो आरोपियों—गौरव और आदित्य को गिरफ्तार किया है। दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर शाहबाद डेयरी इलाके से पकड़ा गया। इंस्टाग्राम पर ‘भाऊ गैंग’ ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Elvish Yadav News : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में हिमांशु भाऊ गिरोह से कथित रूप से संबद्ध दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान गौरव और आदित्य के रूप में की गयी है। दोनों व्यक्तियों को उनकी गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद एक योजनाबद्ध अभियान चलाकर दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके के पास से गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, आरोपियों पर यादव के घर पर 17 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना में सीधे तौर पर शामिल होने का संदेह है। गोलीबारी के बाद इंस्टाग्राम पर एक कथित पोस्ट सामने आयी थी, जिसमें ‘भाऊ गैंग’ ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

अधिकारी ने कहा, हमले के मकसद का पता लगाने और साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular