Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsTrump Tariff: भारत पर आज से पहले चरण का 25% शुल्क लागू,...

Trump Tariff: भारत पर आज से पहले चरण का 25% शुल्क लागू, रूस-यूक्रेन समझौते के बाद भी क्या भारत पर लगेगा एक्स्ट्रा टैरिफ, जानें क्या बोले ट्रंप

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त शुल्क का पहला चरण आज से लागू हो गया है। रूस से तेल खरीद के चलते भारत पर पहले ही 25% अतिरिक्त शुल्क और लगाया गया है, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया है। यह अमेरिका द्वारा किसी देश पर लगाए गए उच्चतम शुल्कों में से एक है।

Trump Tariff: भारत से आयात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 25 प्रतिशत शुल्क का पहला चरण गुरुवार से लागू हो गया. पिछले सप्ताह, व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि भारत को 25 प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा. इसके बाद ट्रंप ने एक शासकीय आदेश जारी किया था जिसमें करीब 70 देशों के लिए शुल्क दरों की घोषणा की थी.

एक्स्ट्रा टैरिफ के बाद भारत पर 50% टैरिफ

पिछले सप्ताह घोषित 25 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को भारत पर रूसी तेल की खरीद को लेकर और 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया, जिससे भारत पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है जो कि अमेरिका द्वारा किसी भी देश पर लगाए गए सबसे अधिक शुल्कों में से एक है. यह अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से प्रभावी होगा.

रूस-यूक्रेन समझौते के बाद भी क्या भारत पर लगेगा एक्स्ट्रा टैरिफ

जब ट्रंप से पूछा गया कि अगर वह यूक्रेन और रूस के साथ कोई समझौता कर लेते हैं, तो क्या वह भारत पर लगाए गए अतिरिक्त शुल्क हटा लेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘हम बाद में इस पर फैसला करेंगे, लेकिन फिलहाल वे 50 प्रतिशत शुल्क देंगे’

अमेरिका ने किस देश पर कितना शुल्क लगाया

नए शुल्क के बाद, अमेरिका में भारत एवं ब्राजील के उत्पादों पर सबसे अधिक 50 प्रतिशत शुल्क लगेगा. ऐसे में भारत के प्रतिस्पर्धी देश अमेरिकी बाजार में बेहतर स्थिति में होंगे, क्योंकि उनका शुल्क कम है. अमेरिका ने म्यांमार पर 40 प्रतिशत, थाईलैंड और कंबोडिया पर 36 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 35 प्रतिशत, इंडोनेशिया पर 32 प्रतिशत, चीन और श्रीलंका पर 30 प्रतिशत, मलेशिया पर 25 प्रतिशत, फिलीपींस और वियतनाम पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया है.

ये भी पढ़ें: Prayagraj Encounter: झारखंड के कुख्यात अपराधी छोटू सिंह का प्रयागराज में एनकाउंटर, एके-47 और पिस्टल बरामद

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image