Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsPrayagraj Encounter: झारखंड के कुख्यात अपराधी छोटू सिंह का प्रयागराज में एनकाउंटर,...

Prayagraj Encounter: झारखंड के कुख्यात अपराधी छोटू सिंह का प्रयागराज में एनकाउंटर, एके-47 और पिस्टल बरामद

Prayagraj Encounter: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार को झारखंड के कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह का STF के साथ एनकाउंटर हो गया। यह मुठभेड़ शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर चौराहे के पास हुई।

Prayagraj Encounter: प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित शिवराजपुर चौराहे के पास गुरुवार को हत्या के कई मामलों में वांछित एक अपराधी विशेष कार्य बल (STF) के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया. अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि STF को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि झारखंड के धनबाद का निवासी ‘हिस्ट्रीशीटर’ आशीष रंजन उर्फ ‘छोटू सिंह’ अपने एक साथी के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयागराज जा रहा है.

STF टीम पर की अंधाधुंध फायरिंग

उन्होंने बताया कि इस गोपनीय सूचना के आधार पर STF की प्रयागराज इकाई की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए शिवराजपुर चौराहे के पास पहुंची. इस दौरान अभियुक्त आशीष रंजन वहां से गुजरा STF ने उसे ललकारा तो उसने एके-47 राइफल और 9 एमएम पिस्तौल से STF टीम पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

जवाबी गोलीबारी में घायल हुआ कुख्यात बदमाश

यश ने बताया कि इस गोलीबारी में STF के तीन जवान जेपी राय, प्रभंजन और रोहित बाल-बाल बच गए. जवाबी गोलीबारी में रंजन को गोली लग गई. उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि STF ने घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, 9 एमएम पिस्तौल, भारी मात्रा में कारतूस और एक बाइक बरामद की. आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: Trump Tariff: भारत पर 25 % एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के बाद भी मान नहीं रहे ट्रंप, अब सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की दी धमकी, चीन को लेकर कही ये बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image