Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsGreat Nicobar project controversy : आदिवासी नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात...

Great Nicobar project controversy : आदिवासी नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की, ग्रेट निकोबार परियोजना पर चिंता जताई

राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार द्वीप के आदिवासी नेताओं से मुलाकात कर प्रस्तावित परियोजना पर उनकी चिंताओं पर चर्चा की। नेताओं ने परियोजना को अपनी जीवनशैली और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरा बताया। उन्होंने मंजूरी प्रक्रिया में उचित सहमति न लेने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने उन्हें समर्थन देने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मुद्दा उठाने का भरोसा दिया।

Great Nicobar project controversy : नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बृहस्पतिवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के आदिवासी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और प्रस्तावित ग्रेट निकोबार प्ररियोजना के प्रति उनके विरोध पर चर्चा की।

ग्रेट निकोबार परियोजना पर राहुल गांधी से मिले आदिवासी नेता, जताया कड़ा विरोध

मुलाकात के बाद कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘नेताओं ने प्रस्तावित ग्रेट निकोबार परियोजना का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह उनकी जीवन शैली और द्वीप के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर खतरा है।’’

राहुल गांधी के आवास पर हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पार्टी ने कहा, ‘‘उन्होंने यह भी बताया कि मंज़ूरी की प्रक्रिया के दौरान उनकी सहमति ठीक से नहीं ली गई थी।’’ आदिवासी नेताओं के साथ ‘आदिवासी कांग्रेस’ के नेता भी थे।

पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी और उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए उनकी चिंताओं को उठाएगी। कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को पारिस्थितिकी के लिए खतरा बताया है और वह इसका विरोध करती रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular