Friday, May 22, 2026
HomeIndiaदेश में यहां पहली बार चलेगी ट्रेन, कहलाता है राष्ट्रपति का पैतृक...

देश में यहां पहली बार चलेगी ट्रेन, कहलाता है राष्ट्रपति का पैतृक गांव…

भुवनेश्वर। ओडिशा के आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले को 4 जोड़ी ट्रेनों में से 3 ट्रेन मिल गई हैं। अधिकारियों ने  जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेलवे ने हाल ही में इन ट्रेनों को मंजूरी दी थी।

नयी ट्रेनों में कोलकाता (शालीमार)-बदामपहाड़-कोलकाता (शालीमार) साप्ताहिक एक्सप्रेस, बदामपहाड़-राउरकेला-बदामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला (सप्ताह में 6 दिन) और टाटानगर-बदामपहाड़-टाटानगर (सप्ताह में 6 दिन) शामिल हैं।

पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) द्वारा जारी एक बयान में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा यह पहली बार है कि टाटा-बदामपहाड़ मार्ग पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेन कनेक्टिविटी होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान रायरंगपुर और मयूरभंज जिले के बदामपहाड़ को अब मेल या एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी।

वैष्णव ने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की काफी समय से लंबित मांग थी। नयी ट्रेन स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी, आदिवासी क्षेत्र के विकास में मदद करेगी और आकांक्षी जिलों को अतिरिक्त कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। मंत्री ने कहा कि ये ट्रेन जल्द ही शुरू की जाएंगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular