Friday, November 20, 2026
HomeLatest NewsPune Accident News: पुणे में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने फुटपाथ पर सो...

Pune Accident News: पुणे में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंदा, 3 की मौत और 6 घायल

पुणे, महाराष्ट्र के पुणे शहर में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंद दिया जिससे 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात करीब 12.30 बजे वाघोली इलाके में हुई जहां फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे. घटना के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

हादसे में 3 की मौत, ट्रक चालक हिरासत में

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”केसनंद फाटा इलाके के पास फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे और एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया जिससे 3 लोगों की मौत हो गई. फुटपाथ पर सो रहे लोगों में अधिकतर मजदूर थे. हमने चालक को हिरासत में ले लिया है और इस बात का पता लगा रहे हैं कि चालक ने कहीं शराब तो नहीं पी हुई थी.”

हादसे में 6 लोग घायल, मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वैभवी पवार (एक), वैभव पवार (दो) और विशाल पवार (22) के रूप में हुई है. दुर्घटना में घायल हुए 6 लोगों को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image