Friday, September 18, 2026
HomeIndiaबंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा ‘सिंबल संकट’! EC ने दोनों...

बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा ‘सिंबल संकट’! EC ने दोनों गुटों को दिए अलग नाम-चिह्न

बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से ठीक 18 दिन पहले चुनाव आयोग ने TMC के दोनों गुटों के लिए अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न तय कर दिए हैं। ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया गया है।

बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से ठीक 18 दिन पहले चुनाव आयोग ने TMC के दोनों गुटों के लिए अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न तय कर दिए हैं। ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न दिया गया है। वहीं दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ सिंबल आवंटित किया गया है। इससे एक दिन पहले चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और TMC के मूल ‘फूल-घास’ चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोक दिया था।

हालांकि, यह व्यवस्था फिलहाल अंतरिम है। TMC के मूल नाम और चुनाव चिह्न पर अंतिम फैसला अभी बाकी है। अब नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव में दोनों गुट इन्हीं नए नाम और चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरेंगे। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

वहीं चुनाव आयोग के फैसले पर ममता बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि 28 साल से उनकी पार्टी के पास मौजूद चुनाव चिह्न को EC कैसे फ्रीज कर सकता है। ममता ने कहा—“ना हम सिर झुकाएंगे और ना ही हार मानेंगे। हम लड़ेंगे और वापसी करेंगे।”

साथ ही उन्होंने TMC के बागियों को BJP की ‘A-टीम’ बताया और आरोप लगाया कि जो लोग TMC के चुनाव चिह्न पर चुने गए थे, वही अब उस चुनाव चिह्न को चुनौती दे रहे हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image