Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsYamuna in Spate : सीएम रेखा गुप्ता बोली- दिल्ली में बाढ़ जैसी...

Yamuna in Spate : सीएम रेखा गुप्ता बोली- दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं, यमुना जलस्तर एक-दो दिन में कम हो जाएगा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना बाजार के निचले इलाकों का दौरा कर कहा कि राजधानी में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है, पर एक-दो दिन में घटने की उम्मीद है। राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा और सौर फ्लडलाइट्स की व्यवस्था की गई है। जलभराव केवल बाढ़ के मैदानों तक सीमित रहेगा।

Yamuna in Spate : नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि शहर में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और यमुना का जलस्तर एक-दो दिन में कम हो जाएगा। गुप्ता ने यमुना बाजार के आसपास के निचले इलाकों का दौरा किया, जहां पानी घरों में घुस गया है। उन्होंने जलमग्न सड़कों से गुजरते हुए निवासियों से बात की।

सीएम रेखा गुप्ता ने लिया स्थिती का जायजा

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, हमने उनसे (निवासियों से) स्कूलों में जाने का अनुरोध किया, जहां राहत शिविर लगाए गए और भोजन व चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं है। इसलिए, हमने सौर ऊर्जा से संचालित ‘फ्लडलाइट्स’ की व्यवस्था की है, ताकि रात में कोई समस्या न हो। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह आठ बजे 205.79 मीटर तक पहुंच गया, जो ‘निकासी’ स्तर 206 मीटर से थोड़ा कम है। नदी का जलस्तर सोमवार दोपहर को 205.55 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था और तब से जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

गुप्ता ने कहा, पानी आगे की ओर बह रहा है और रुका नहीं है। जलस्तर बढ़ा है, लेकिन एक-दो दिन में कम हो जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक बाढ़ नहीं आएगी, यह सुरक्षित क्षेत्र है और किसी भी तरह का जलभराव बाढ़ के मैदानों तक ही सीमित रहेगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular