Friday, May 22, 2026
HomeIndiaदुनिया के दूसरे बड़े मंदिर का न्यूजर्सी में होगा उद्घाटन

दुनिया के दूसरे बड़े मंदिर का न्यूजर्सी में होगा उद्घाटन

अमेरिका। आधुनिक युग में भारत के बाहर निर्मित दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन 8 अक्टूबर को न्यू जर्सी में होगा। इसे 18 अक्टूबर से आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर से लगभग 90 किमी दक्षिण में, या वाशिंगटन डीसी से लगभग 180 मील (289 किमी) उत्तर में, न्यू जर्सी के छोटे रॉबिन्सविले टाउनशिप में यह मंदिर तैयार किया गया है। इस मंदिर को बनाने में 12,500 से ज्यादा लोगों ने मेहनत की है। बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का निर्माण साल 2011 से 2023 तक 12 सालों में पूरा हुआ है। अक्षरवत्सलदास स्वामी ने कहा कि यह उनकी (प्रमुख स्वामी महाराज की) इच्छा थी और यह उनका संकल्प था। उनके संकल्प के अनुसार, यह अक्षरधाम पारंपरिक हिंदू मंदिर वास्तुकला के अनुरूप बनाया गया है।

अक्षरधाम के रूप में लोकप्रिय यह मंदिर 183 एकड़ में फैला है। इसे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार डिजाइन किया गया है और इसमें 10,000 मूर्तियों और प्रतिमाओं, भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों और नृत्य रूपों की नक्काशी सहित प्राचीन भारतीय संस्कृति के डिजाइन तत्व शामिल हैं। यह मंदिर संभवतः कंबोडिया में अंकोरवाट मंदिर के बाद दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है।

कंबोडिया में है सबसे बड़ा मंदिर

बारहवीं सदी में कंबोडिया में निर्मित अंकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। यह मंदिर 500 एकड़ में फैला है। यह यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) का विश्व धरोहर स्थल है। नई दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर 100 एकड़ में बना है। इसे 2005 में आम लोगों के लिए खोला गया था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular