Thursday, May 21, 2026
HomeLatest NewsUS Patriot Missile Deployment : ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप...

US Patriot Missile Deployment : ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा

US Patriot Missile Deployment : लंदन। ईरान के खिलाफ युद्ध पर ध्यान केंद्रित करते हुए अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया की ओर भेज दिया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन मिसाइलों को पश्चिम एशिया में भेजे जाने के कारण यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के खिलाफ यूरोप की वायु रक्षा कमजोर होने को लेकर चिंता पैदा हो गई है। संवेदनशील सैन्य मामलों पर गोपनीयता के कारण अधिकारियों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि ईरान युद्ध के कारण यूरोप और अन्य क्षेत्रों में पैट्रियट मिसाइलों का भंडार ‘‘निश्चित रूप से’’ कम हो रहा है और स्थिति ‘‘काफी चिंताजनक’’ है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी सेना के पास राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तय किए ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त हथियार, गोला-बारूद और सैन्य भंडार मौजूद हैं।’’ अमेरिका ने ईरान के खिलाफ शुरू किए सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ नाम दिया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular