Friday, May 22, 2026
HomeLatest Newsभाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतर गया, महिला विरोधी विचारधारा उसका...

भाजपा के ‘नारी वंदन’ का मुखौटा उतर गया, महिला विरोधी विचारधारा उसका असली चेहरा: राहुल गांधी

Geniben Thakor Remark Row : नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा (Jagdish Vishwakarma) द्वारा सांसद गेनीबेन ठाकोर (Geniben Thakor) के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ‘नारी वंदन’ का मुखौटा अब उतर गया है और महिला विरोधी विचारधारा ही उसका असली चेहरा है। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात के साथ पूरे हिंदुस्तान की महिलाएं इस अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी।

जगदीश विश्वकर्मा ने गुजरात में हुए स्थानीय निकाय के हालिया चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का हवाला देते हुए ठाकोर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बनासकांठा से सांसद ठाकोर लोकसभा में गुजरात से कांग्रेस की एकमात्र सदस्य हैं।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘गुजरात के भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस की हमारी महिला सांसद गेनीबेन ठाकोर जी पर अभद्र टिप्पणी की है। “नारी वंदन” का मुखौटा उतर गया।’ उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ शर्मनाक नहीं , बल्कि भाजपा की मनुवादी, महिला-विरोधी विचारधारा का असली चेहरा है। राहुल गांधी ने कहा, ‘ये है भाजपा का “नारी वंदन”? ये करेंगे महिलाओं का सशक्तिकरण? ये देंगे अधिकार? सत्ता को चुनौती देने वाली महिलाएं इन्हें बर्दाश्त नहीं, एक ही पल में इनकी विकृत मानसिकता सामने आ जाती है।’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘ प्रधानमंत्री मोदी तो, कांग्रेस की महिला सांसदों के सवालों से घबराकर, संसद छोड़कर पहले ही भाग चुके हैं। मोदी जी ख़ुद कहते हैं, ‘नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।’ मगर भाजपा खुद यह भूल गई।’ राहुल गांधी ने कहा कि महिला-विरोधी भाजपा ये याद रखे कि गुजरात के साथ पूरे हिंदुस्तान की महिलाएं हर अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular