Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsIMD Heatwave Alert: इन इलाकों में 27-29 अप्रैल तक चलेगी लू,तापमान में...

IMD Heatwave Alert: इन इलाकों में 27-29 अप्रैल तक चलेगी लू,तापमान में होगा इजाफा,मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी,जानें डिटेल्स

मुंबई, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिले और मुंबई के कई हिस्सों में 27 से 29 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है.आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बुधवार को बताया कि ठाणे, रायगढ़ और मुंबई के कई हिस्सों में एक गैर-चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जिसके कारण तापमान में वृद्धि होगी.उन्होंने बताया कि 27 और 28 अप्रैल को तापमान काफी अधिक रहने का अनुमान है.

मुंबई के लिए एक माह में लू का दूसरा अलर्ट

बता दें कि मुंबई और पड़ोसी क्षेत्र के लिए इस माह जारी किया गया यह लू का दूसरा अलर्ट है.मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में 15 और 16 अप्रैल को भीषण गर्मी थी और नवी मुंबई के कई हिस्सों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

मौसम विभाग की एडवाइजरी

आईएमडी ने लोगों से लंबे समय तक धूप में रहने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनने साथ ही धूप में निकलते वक्त सिर ढकने का परामर्श दिया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image