Tata Curvv.ev SeriesX: टाटा मोर्ट्स ने भारत में Curv.ev series X लॉन्च करके अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. जिसकी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. नई रेंज में दो वेरिएंट – Accomplished X 55 और Empowered X 55 – पेश किए गए हैं, कंपनी का उद्देश्य मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है. यह लाइनअप 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें नया पेश किया गया नाइट्रो क्रिमसन और डार्क एडिशन भी शामिल है.
Curv.ev series X की बैटरी
Accomplished X 55 और Empowered X 55 दोनों में ही 55 kWh की बैटरी लगी है. जो 167 एचपी की पावर और 215 एनएम की टॉर्क प्रदान करती है. ARAI द्वारा प्रमाणित इस मॉडल की रेंज 502 किमी तक है, जबकि इसकी वास्तविक ड्राइविंग रेंज लगभग 400 किमी है. इसके साथ ही कंपनी Tata.ev बैटरी पर लाइफटाइम हाई वोल्टेज वारंटी दे रही है.
Curv.ev series X के फीचर्स और इंटीरियर
अकम्प्लिश्ड X 55 वेरिएंट को आराम और कीमत के बीच संतुलन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए डुअल डिजिटल स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360-डिग्री कैमरा दिया गया है. एक्स्ट्रा कंफर्ट के लिए इसमें वेंटिलेटेड सीटें, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और रियर सनशेड भी दिए गए हैं.
Introducing Curvv.ev SeriesX.
— TATA.ev (@Tataev) May 5, 2026
In not one, but two ways to redefine your drive.
Starting at 16.99 Lakh*
Bookings open.#CurvvSeriesX #TATAev #MoveWithMeaning pic.twitter.com/fKHxUM8jjh
Empowered X 55 में क्या खास ?
टॉप-वेरिएंट Empowered X 55 में अधिक प्रीमियम दिए गए हैं. जो इसमें बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जेबीएल-9 स्पीकर साउंड सिस्टम, पावर ड्राइवर सीटें, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और रिक्लाइनिंग रियर सीटें जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें लेवल 2 ADAS के साथ 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
Tata Curv.ev series X की कीमत और वेरिएंट
तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. आइए आपको बताते हैं इनकी कीमत के बारे में
Accomplished X 55 – 16.99 लाख रुपये
Empowered X 55- 19.19 लाख रुपये
Empowered X 55 Dark– 19.49 लाख रुपए
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में नई सरकार को लेकर कवायद तेज, इस तारीख को होगा शपथ ग्रहण



