Salman Khan Superhero Movie : मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इस वक्त निर्देशक वामशी पैडिपल्ली (Vamshi Paidipally) और फिल्म निर्माता दिल राजू (Dil Raju) के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं और ब्लॉकबस्टर मूवी ईद 2027 में रिलीज होगी। बॉलीवुड खबरों की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने कुछ समय पहले ही इस मूवी की शूटिंग शुरू की है। इसके अलावा सलमान भाई एक दूसरी फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में चल रहे हैं, जो एक ब्लॉकबस्टर मूवी होने वाली है। ‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज वाले राज एंड डीके की जोड़ी यह मूवी बनाएगी। इस मूवी में सलमान के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस दिखेगी, इसको लेकर बड़ी अपटेड सामने आई है।

सलमान खान के साथ नजर आयेगी ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड गलियारों की अफवाहों की माने तो सुपरहीरो में सलमान खान के साथ साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) नजर आ सकती हैं, लेकिन बाद में आई रिपोर्ट्स ने इस संभावना को खारिज कर दिया। बताया गया कि समांथा अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं और मेकर्स ने नई हीरोइन की तलाश शुरू कर दी है। इसी बीच, अब एक नई खबर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स की नजर अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पर है। बताया जा रहा है कि फिल्म में करीना की एंट्री को लेकर मेकर्स और उनकी टीम के बीच एडवांस स्टेज की बातचीत चल रही है। अगर यह डील फाइनल होती है, तो बड़े पर्दे पर सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिल सकती है, जिसे लेकर फैंस में पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है।

प्री-प्रोडक्शन स्टेज में सलमान खान की मूवी
करीना कपूर खान ने अभी तक इस सुपरहीरो फिल्म को आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है, लेकिन उनके रुख को लेकर इंडस्ट्री में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, करीना की तरफ से प्रोजेक्ट को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और उन्होंने इस फिल्म से जुड़ने में दिलचस्पी भी दिखाई है।
इसी बीच यह भी चर्चा है कि सलमान खान ने खुद इस प्रोजेक्ट के लिए करीना कपूर से संपर्क किया है, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत में तेजी आई है। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक चलता है, तो करीना इस बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म में सलमान खान के अपोजिट नजर आ सकती हैं। फिलहाल यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी कहानी, स्टारकास्ट और यहां तक कि टाइटल को लेकर भी मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बावजूद इसके, सलमान-करीना की संभावित जोड़ी को लेकर फैंस में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है।

इन फिल्मों में करीना के साथ काम कर चुके है सलमान खान
अगर करीना इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो यह सलमान खान और करीना की जोड़ी की लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी होगी। दोनों इससे पहले 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में साथ नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 733 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर सलमान के करियर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की थी।
इसके अलावा सलमान और करीना की जोड़ी ‘बॉडीगार्ड’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’ और ‘क्योंकि’ जैसी फिल्मों में भी दर्शकों को देखने को मिली है। इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया गया है, और इसी वजह से उनकी नई फिल्म को लेकर भी फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, सलमान खान के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इसी साल रिलीज होने की चर्चा में है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।



